फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सभी मनरेगा मजदूरों को अब ऑनलाइन देनी होगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मनरेगा मजदूरों की हाजिरी आनलाइन लगाई जाएगी। अभी तक 19 से अधिक मजदूर होने पर ऑफलाइन हाजिरी लगाई जा रही थी। शासन के इस आदेश के खिलाफ प्रधान संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एक जनवरी से महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लायमेंट गारंटी स्कीम (मनरेगा) के तहत डिजिटल अटेंडेंस को लागू कर दिया है। इसके पीछे सरकार की मंशा भ्रष्टाचार खत्म करने और श्रमिकों को समय पर मेहनताना दिलाना है। मई 2021 में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें एक मोबाइल ऐप के जरिये हाजिरी लगना अनिवार्य की गई थी।
विज्ञापन

16 मई 2022 से इसे 20 या उससे ज्यादा मजदूरों वाली साइटों पर अनिवार्य बनाया गया था। ऐप से हाजिरी लगाने में इलेक्ट्रानिक मस्टर रोल की जरूरत नहीं है, लेकिन मजदूरों का मस्टर रोल श्रमिकों की आवश्यकता और आपूर्ति पर निर्भर करता है। अब काम कराने के लिए पहले ऑनलाइन मजदूरों की डिमांड लगायी जाएगी। इसके बाद मस्टर रोल जनरेट होंगे। पहले 20 मजदूरों के ऊपर ही ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने का नियम था, लेकिन नई व्यवस्था से प्रधानों व सचिव के माथे पर बल पड़ गये है।
----
ऑनलाइन उपस्थिति के लिए पंचायत मित्र व महिला मेठ मोबाइल से ऑनलाइन अटेंडेंस लगाना होगा। इसके लिए अब ग्राम पंचायत स्तर पर सारे काम निपटाना होगा। ग्राम पंचायत में सारे काम निष्पादित किए जाएगे।
विज्ञापन

------
ब्लाकवार एक्टिव मनरेगा मजदूरों की संख्या
------------------------
ब्लाक का नाम--- मजदूरों की संख्या
ऐरायां 17606
अमौली 22759
असोथर 15315
बहुआ 16075
भिटौरा 19952
देवमइ 13980
धाता 15400
हसवा 16084
हथगाम 24061
खजुहा 16539
मलवां 17537
तेलियानी 14579
विजयीपुर 16542
.........................................
कुल 226429
..........................................
फोटो- 24- नदीमउद्दीन पप्पू
ऑनलाइन उपस्थिति पूरी तरह अव्यवहारिक है। यदि तकनीकी कमी से उपस्थिति नहीं लगी तो उस दिन की मजदूरी का भुगतान कैसे होगा। यदि सरकार ने फैसला वापस न लिया तो इसके बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
- नदीमुद्दीन पप्पू, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ
-----
फोटो- 23- अशोक गुप्ता
केंद्र सरकार से जो पत्र मिला है, उसी गाउड लाइन का पालन किया जाएगा। शासन का जो फैसला होगा, उसी के अनुरूप काम होगा। फिलहाल आनलाइन उपस्थिति के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

- अशोक गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें