फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संस्कृत गीत में कक्षा आठ के अक्श दीक्षित ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीपीएस की प्रतिभाओं ने मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में परचम लहराया। 29 सितंबर को संस्कृत प्रतिभा खोज 2024 की मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाएं निखरीं। प्रयागराज में हुई प्रतियोगिता में सभी जिलों के प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन, संस्कृत सामान्य ज्ञान और संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में चिल्ड्रेंन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर के कक्षा आठ के छात्र अक्श दीक्षित ने संस्कृत वाचन में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अग्रिमा सोनी ने तृतीय स्थान पाया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय लौटे प्रतिभागियों को प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. पद्मालया दास चौधरी का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें