फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी के दो माह बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी के दो माह बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार (22) को परिजनों ने रविवार दोपहर कमरे में फंदे से लटकता देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि घर के बाहर चाय नाश्ता की दुकान चलाते हैं। वह इकलौता पुत्र था। उसकी चार जून को हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मवई गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री शिल्पा से शादी हुई थी। घर में सब ठीक चल रहा था। वह पत्नी के साथ दुकान पर था। किसी काम से पत्नी बेटे के कमरे पहुंची। जहां उसशव लटकता देखा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें