विजयीपुर। लोडर की टक्कर से बांदा सीमा में घायल पति के साथ घायल पत्नी की इलाज दौरान चार दिन बाद मौत हो गई। पति की घटना के बाद इलाज दौरान सांस थम गई थी।
किशनपुर थाना क्षेत्र के चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी अमृतलाल निषाद (30) पत्नी उमा (28) के साथ गुरुवार शाम किशनपुर दांदो पुल पार कमासिन थाना क्षेत्र के खेरे गांव जा रहे थे। पुल पार करते ही कमासिन थाना क्षेत्र के कल्लूपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हुआ था। बांदा जिला अस्पताल में अमृतलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उसकी पत्नी उमा को कानपुर हैलट रेफर किया था। हैलट में इलाज के दौरान सोमवार भोर उमा की भी मौत हो गई है। उमा का शव शाम को गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम गया। मृतक के बड़े भाई बच्ची लाल निषाद ने बताया कि वह पंजाब प्रांत के एक गांव में खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पहले से दो बेटियां हैं। छोटे भाई का इकलौता बेटा शनि है। वह लोग शनि के पालन-पोषण में कोई कमी न रखने की कोशिश करेंगे।