फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटे की मौत के बाद ससुर ने बहू,पौत्री को घर में घुसने से रोका

Mon, 13 Mar 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। बेटे की मौत के बाद ससुर ने बहू और मासूम पौत्री को घर में घुसने से रोक दिया। महिला तीन दिन से दरवाजे पर डेरा जमाए है। पड़ोसियों की मदद से खाने पीने का इंतजाम हो रहा है। घर और शौचालय में ताला लगाने के बाद ससुर और ननद कहीं चले गए हैं। मामले की पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी कौशल पांडेय की पांच दिन पहले घर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस वक्त मृतक की पत्नी सावित्री एक साल की बेटी आयुषी के साथ होली पर्व पर मायके डुंडरा गांव गई थी।
पति की मौत की खबर पर वह पिता के साथ ससुराल पहुंची थी। सावित्री ने बताया ससुर रामविशाल और ननद नीरू ने पति की अर्थी के पैर छूने पर आपत्ति जाहिर की थी। उस समय घर में घुसने से मना कर दिया था। वह पिता विष्णु के साथ अंतिम संस्कार के बाद मायके चली गई थी। वह शुक्रवार को पिता के साथ ससुराल पहुंची। ससुर और ननद ने घर आने पर रोक लगा दी। वह जीवन बर्बाद होने की दुहाई देती रही, लेकिन एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घर और शौचालय में ताला लगाकर दोनों कहीं चले गए। मायके से पिता खाना लेकर आते हैं। पड़ोसियों से भी मदद लेकर दरवाजे पर रात-दिन गुजार रही है। उसने मामले की महिला हेल्प लाइन पर रविवार को शिकायत की है। पुलिस ने रामविशाल को बुलाया पर वह नहीं पहुंचा। महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि ससुर और ननद की तलाश की जा रही है। महिला को घर में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें