किशनपुर। थाना क्षेत्र के रारी गढ़ा मार्ग पर महेशपुर मठेठा मोड़ के पास मंगलवार को मौरंग लदे ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गए। हादसे में चालक बाल-बाल बचे हैं। संगोलीपुर मौरंग खदान से मौरंग लेकर किशनपुर की ओर ट्रैक्टर और ट्रक आ रहे थे। महेशपुर मठेठा गांव के पास सुजानपुर रजबहा में ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए। दोनों अनियंत्रित होकर नहर में पलट गए। दोनों चालकों ने वाहनों से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि हादसे में चालक सुरक्षित है। चालक मौके से चले गए हैं।