फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी-साले से विवाद के बाद सराफ हाथ की नस काटकर फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सराफा कारोबारी युवक फोन पर पत्नी व साले से विवाद के बाद हाथ की नस काटकर दूसरे घर के पंखे पर अंगोछे के फंदे से लटक गया। घर में रहने वाले किरायेदारों ने गेट व दरवाजा बंद देखकर परिजनों को सूचना दी। दरवाजा धक्का देकर खोलने के बाद घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




खागा कोतवाली के सुपर मार्केट निवासी सौरभ कुमार गुप्ता (38) सराफा व्यापारी थे। घर के पास ही सराफा की दुकान है। दुकान की गुरुवार को बंदी रहती है। उनका एक मकान मानू का पुरवा बाइक एजेंसी के नजदीक है, जहां किरायेदार रहते हैं। सौरभ ने यहां एक कमरा अपने लिए रखा था। सौरभ कभी-कभी दोस्तों के साथ वहां पार्टी करने जाते थे। लोगों ने सौरभ को मानू का पुरवा के मकान में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक साफ करते देखा। कुछ देर बाद वह अंदर चले गए। करीब ढाई बजे मकान में रहने वाले किरायेदार पहुंचे। घर का गेट बंद था। काफी खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने परिजनों को खबर दी। गेट किसी तरह खोलकर सभी अंदर पहुंचे। सौरभ के कमरे के रास्ते में खून की छींटें पड़ी थीं। कमरा भी अंदर से बंद था। धक्का देकर किसी तरह दरवाजा खोला गया। पंखे पर सौरभ का शव फंदे से लटक रहा था और फर्श पर काफी खून पड़ा था। यह देख पिता मुरली मनोहर के होश उड़ गए।
सूचना पर कोतवाल तेज बहादुर सिंह व पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच के दौरान कमरे में खून से सना एक ब्लेड, एक चाकू मिला। सौरभ के बायें हाथ की नस कटी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूसरी मंजिल के कमरे में दर्जनभर से अधिक शराब की खाली बोतलें व बीयर के कैन पड़े मिले। खबर मिलने पर पत्नी मधु गुप्ता, भाई रितेश व अन्य परिजन बिलखते हुए पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि सराफ की खुदकुशी के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। मोबाइल पर पत्नी व साले से विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इनसेट-
पहले काटी नस, फिर फंदे से लटके
पुलिस को गेट से खून की छींटें कमरे तक मिलीं। कमरे की चौखट पर काफी खून फैला था, इसके साथ ही दूसरी मंजिल पर भी खून के छींटें मिले। एक अंगोछा भी खून से सना जमीन पर पड़ा था। कयास लगाए कि खून रोकने के लिए हाथ पर बांधा होगा। हाथ गेट के पास ही काट लिया, छटपटाते हुए गेट से लेकर दूसरी मंजिल तक गया और फिर पहली मंजिल पर आया। इसके बाद फंदे से लटका है।
इनसेट
वैष्णो माता के दर्शन कर लौटे थे



सौरभ बुधवार को वैष्णो माता के दर्शन कर लौटे थे। उनका एक सात वर्षीय पुत्र मनु है। वह घरेलू कलह से परेशान रहता था। उसका फोन पर शहर में रहने वाले साले से कहासुनी होना बताया जा रहा है। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
इनसेट-
हत्या की चर्चा पर लगी भीड़
कस्बा व सराफा बाजार में सौरभ की मौत की खबर हत्या के रूप में फैली। बड़ी संख्या में लोग मानू का पुरवा और सुपर मार्केट में स्थित मकान पर पर जमा हो गए। लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें