फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: न्यायमूर्ति के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को हड़ताल की। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय कुमार भनोट के खिलाफ विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने न्यायमूर्ति पर अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार करने और जेल भेजने की धमकी देकर माफी मंगवाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र ने न्यायमूर्ति अजय कुमार भनोट को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश और जिले के अधिवक्ताओं के मान-सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने की बात कही। मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली और जनपद न्यायाधीश को संबोधित मांग पत्र में अधिवक्ताओं ने अवमानना की कार्रवाई पर रोक लगाने और राष्ट्रीय न्यायिक आयोग गठित कर कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें