फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लखनऊ में चेंबर तोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-22-बिंदकी तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार धीरेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा और तोड़े गए चेंबर दोबारा बनवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। विरोध में वकीलों के सड़क पर लेटने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे अधिवक्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, महामंत्री प्रतिभा देवी पटेल, कमलेश गौतम, विप्र नारायण तिवारी और जगदीश चंद्र निषाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें