बिंदकी। नगर के तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर हाथों में काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। । प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी को सौंपा गया। कहा गया कि केंद्र सरकार ने एडवोकेट एक्ट 2025 में अमेंडमेंट किए गए हैं, जो पूरी तरह से अधिवक्ता विरोधी है और सरकार की अधिवक्ता दमनकारी नीति की ओर इशारा करते हैं। अधिवक्ता ही सरकार की गलत नीतियों और निर्णय का विरोध करते हैं। इसके चलते केंद्र सरकार ने साजिश रची है। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा एडवोकेट एक्ट अमेंडमेंट एक्ट 2025 को अधिवक्ता विरोधी होने के कारण तत्काल वापस किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सचिव ब्रजेश कुमार बाजपेई, एडवोकेट लक्ष्मी शंकर यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।