फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में एससीवीटी व्यवसायों की रिक्त सीटों पर साक्षात्कार के जरिये प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी दोपहर तीन बजे तक अपने नजदीकी आईटीआई संस्थान में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।