फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का करोड़ों रुपया बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली बिल जमा कराने के लिए विभाग से चलाई योजनाओं का बकाएदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रयागराज जोन के 10 विद्युत वितरण खंड में फतेहपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम बिल वसूली में सबसे फिसड्डी रहा। यहां पर 11 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 30 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। मुख्य अभियंता प्रयागराज विनोद गंगवार ने टीम बनाकर बिजली बिल वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए सरकार ने आसान किस्त योजना चलाई, जिसमें 100 फीसदी ब्याज मुक्त बिजली बिल जमा किया जाना था। इसमें एक लाख रुपये तक के बकायेदार आसान छह किस्तों में और एक लाख से अधिक के बकायेदारों को 12 आसान किस्तों में बिल जमा करना था, लेकिन इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने तो उठाया , लेकिन शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं में कोई उत्साह नहीं दिखा।
अब इन बकायेदारों पर बिजली विभाग की अधिकारी शिकंजा कसेंगे। इसके लिए शहर में सात टीम बनाई गई हैं। मुराइनटोला, आबूनगर, हरिहरगंज, शांति नगर, बेरुईहार, सथरियांव और राधानगर उपकेंद्र के अवर अभियंताओं को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि 10 हजार रुपये तक के बिजली बिल बकायेदारों की सूची बनाई गई है, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों को आरसी जारी करके बिल वसूली कराई जाएगी। टीम के सभी अवर अभियंताओं को बकायेदारों के घर-घर जाकर बिल वसूली कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें