फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी ने किशोरी को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले की महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 13 जुलाई की रात घर के बाहर सो रही थी। उसके साथ गांव के दीपक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया था। इसका पता लगने पर दीपक का मामा गुलाब, जगदीश, मिथलेश, राम सिंह घर पहुंचे। पुत्रियों व दामाद को पीटकर दीपक को छुड़ा ले गए थे। घटना की 20 जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उसका मेडिकल परीक्षण व बयान भी दर्ज हो चुका है। साजिश के तहत दीपक 28 जुलाई की रात पुत्री का अपहरण किया है। पुत्री की हत्या भी की जा सकती है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें