फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौकीदार को बंधक बनाकर लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चौकीदार को बंधक बनाकर शराब ठेका से लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर से हैं। पुलिस छह दिन बाद भी आरोपियों की तलाश नही कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस मंगलवार को घटना स्थल के आस पास के लगे हुए व बिंदकी कस्बा के सीसीटीवी कैमरें खंगालने में जुटी रही। कई संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस के हांथ कोई ठोस सुराग नही लग पा रहा है। चांदपुर थानाध्यक्ष वृंदावन राय को लूटकांड की जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के अरईपुर नरैचा गांव स्थित देशी व बियर शराब ठेका से चौकीदार विजय पाल को कुछ लोग बंधक बनाकर करीब पांच लाख की शराब लूट ले गए थे। पुलिस ने दूसरे दिन लूट की घटना को छिपाकर नकबजनी की प्राथमिकी दर्ज की थी। आइजी तक मामला संज्ञान में पहुंचने पर आइजी के आदेश बिंदकी कोतवाल व खजुहा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से पुलिस लूटकांड के आरोपियों की तलाश के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के हांथ कोई मजबूत सुराग नही लगने के कारण अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें