फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिव मंदिर से चोरी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शिव मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर ठठराही गांव निवासी महेश मिश्रा ने मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर से सोमवार रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मंदिर से तांबे का शेषनाग, तीन घंटे और एक पंखा चोरी हो गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात खजुहा नहर पुलिया के पास से मुगलाही निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। आरोपी के पास से एक पीतल का घंटा, दो पीतल की घंटियां, तांबे का सांप, एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा पंखे की बिक्री के 350 रुपये बरामद किए गए। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें