फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेेटे की हत्या के बाद शव नदी में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। तीन साल के बेटे की हत्या के बाद शव नदी में फेंकने का मां ने आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के पोतनाही डेरा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया था। मायके में ही बेटे अयंक को जन्म दिया था। पति उसे 19 सितंबर को ससुराल लेकर आए 26 सितंबर को पति ने उससे मारापीट की। आरोप है कि शाम करीब तीन बजे पुत्र को सास ने समोसा में जहर देकर मार दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पति और देवर ने बच्चे का शव छीनकर यमुना नदी में फेंक दिया। उसे भी घर से निकाल दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चौकी प्रभारी सरकंडी को जांच की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें