बिंदकी। कच्चा घर ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। मलबा हटाकर पड़ोसियों ने शव को बाहर निकाला।
कोतवाली क्षेत्र के कोरईयां गांव बाबूराम कोरी का कच्चा घर ढहा है। बाबूराम ने बताया कि हादसे के समय पत्नी सियापति देवी (55) घर के अंदर थी। उनकी मलबे में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत मलबे को हटाया जा सका। पत्नी को मृत हालत में बाहर निकाला गया।
सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षति का जायजा लिया और परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।