फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। अवैध कट से हाईवे पार करते समय बुधवार दोपहर बाइक सवार बुजुर्ग केे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मोहनी का पुरवा गांव निवासी रामगोपाल (65) बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। इसके अलावा घर में किराने की दुकान चलाते थे। दुकान का सामान लेने बाइक से बिंदकी जा रहे थे। मलवां कस्बा ओवरब्रिज के अंत में बाइक और साइकिल सवारों के पार करने लिए अवैध कट बना है। अवैध कट से बाइक सवार रामगोपाल दूसरी ओर जा रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। मौके पर ही रामगोपाल की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। पत्नी सुमन का हाल बेहाल हो गया। उनके दो पुत्र दीपक, संदीप और एक बेटी सुमन है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो मौके से भाग निकली है। वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक सवार का मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें