जान्हवी उर्फ कोमल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। गणेश पंडाल के पास शुक्रवार शाम एक बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक घर के बाहर गणेश पंडाल लगा है। गांव के दुर्गेश शर्मा की पुत्री जान्हवी उर्फ कोमल (6) पंडाल के पास स्थित कुएं के पास खेल रही थी।
काफी देर तक जब कोमल घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश चालू की। पिता दुर्गेश ने बताया कि बच्चों के कुएं के पास खेलने की बात पता लगी तो उन्होंने कुएं में झांका। पानी में बेटी का शव उतरा रहा था।
माना जा रहा है कि खेलकूद के दौरान ही धोखे से किसी बच्चे का धक्का लगा होगा। तभी कोमल कुएं में गिरी होगी। पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाया।
बच्ची की मां सोनी का हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना किया है।