फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचले वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक की चपेट में आए वृद्घ की शनिवार रात कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा गांव निवासी मुन्नूलाल पंडा (56) किसी काम से शनिवार को शहर आए थे। वह साइकिल से असोथर थाने झब्बापुर गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। राधानगर पुलिस चौकी के पहले ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन

डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया था। कोई तीमारदार न होने की वजह से कोई हैलट नहीं ले गया। करीब पांच घंटे तक जिला अस्पताल में तड़पता रहा। सूचना पर पत्नी शोभा देवी पहुंची। वह पति को लेकर कानपुर लेकर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में कल्यानपुर थाने के पास मुन्नूलाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें