फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
मृतक ह्रदय लाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात तिलकापुर गांव के पास की है। परिजनों के मुताबिक मजदूर एक मुकदमे को लेकर तनाव में था और कई दिनों से गुमसुम रहा करता था।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के नगदिनपुर गांव निवासी हृदयलाल (51) घर में बेटी सुमन व अंजू व एक पुत्र के साथ रहता था। उसकी पत्नी का डेढ़ महीने पहले निधन हो चुका है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हृदयलाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
गुरुवार को वह मजदूरी के लिए खागा गया हुआ था।
रात करीब नौ बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली पहुंची सुमन ने बताया कि पिता तनाव में थे। मकान को लेकर मुकदमा भी चल रहा है और कुछ दिन पहले नोटिस भी आया था। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि फिलहाल कोई आरोप की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें