फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। सड़क हादसे में बुधवार की रात फल विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बांदा जिला कालिंजर कस्बा निवासी सहवान (20) आठ साल से चौडगरा कस्बे में पप्पू अंडे वाले के घर में किराये पर रहता था। वह ठेले पर फल लेकर फेरी करता था। बुधवार की शाम वह केला लेकर मौहार गांव से फेरी से लौट रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता सुलेमान और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें