फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरार पिता-पुत्र ने डाली कोर्ट में सरेंडर की अर्जी

Sun, 02 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लव जिहाद के तहत युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सहआरोपी बनाए गए सिकंदर के पिता और भाई ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की है। प्रार्थना पत्र के जरिए अपने खिलाफ दाखिल अभियोग की जानकारी मांगी है। वहीं आरोपियों की तलाश में कानपुर, प्रयागराज से टीमें खाली हाथ लौटी है। सर्विलांस टीम भी उनकी लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती (19) बिंदकी के फरीदपुर गेस्ट हाउस में 22 जून को रिश्तेदार की शादी में गई थी। झांसा देकर पूर्व परिचित सोनू उर्फ सिंकदर निवासी ज्वालागंज युवती को गेस्ट हाउस से कुछ दूर निर्माणाधीन मकान पर ले गया था। दुष्कर्म के बाद युवती को ईंट से कूंचा था। मरा मानकर सिकंदर उसे छोड़कर भाग निकला था। हैलट में इलाज दौरान 26 जून को युवती की मौत हुई थी।
पुलिस ने सिकंदर को 25 जून को जेल भेजा था। अब कोर्ट से उसका रिमांड मांगा है। घटना में पुलिस ने सिकंदर के पिता इस्लाम उर्फ टिन्नू और बड़े भाई अलाउद्दीन उर्फ छोटू को सहआरोपी बनाया है। दोनों की तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं। टीमें कानपुर और प्रयागराज दबिश देकर लौटी हैं। इधर, आरोपी इस्लाम उर्फ टिन्नू और अलाउद्दीन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला है। बिंदकी कोतवाल/विवेचक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कोर्ट में आरोपियों ने आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। प्रार्थना पत्र पर जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन



दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। लापरवाही के आरोप में एसपी राजेश कुमार सिंह ने तत्कालीन जोनिहा चौकी प्रभारी रीतेश कुमार राय को लाइन हाजिर किया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
फरीदपुर स्थित गेस्ट हाउस से करीब रात नौ बजे युवती गायब हुई थी। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने चौकी पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रात को खोजबीन में हीलाहवाली बरती। पुलिस पूरी रात बेटी को खोज नहीं सकी। पुलिस रात को सक्रियता से युवती की खोज करती तो शायद घटना टल सकती थी। मरणासन्न हालत में युवती पूरी रात तड़पती रही। धीरे-धीरे रक्तस्राव अधिक होने से कोमा में चली गई। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। बिंदकी सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी के लाइन हाजिर किया गया था। जांच के दौरान प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें