फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से 2025-26 के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने किया। पहले दिन की कक्षा में कुल 283 प्रतियोगी छात्रों ने पढ़ाई की। डीएम ने बताया कि सफलता के लिए अनुशासित अध्ययन, निरंतर अभ्यास व आत्म-मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम की गहराई से पढ़ाई करने, ग्रुप डिस्कशन में भाग लेने और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। छात्रों से पूछे गए प्रश्नों का सरलता से उत्तर देकर उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया। वहीं सीडीओ पवन कुमार मीना ने बताया कि यह निशुल्क कोचिंग सुविधा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद करेगी। उन्होंने सभी छात्रों से समय का सदुपयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें