फोटो-41-आस्था को सम्मानित करते विधायक। संवाद
बिंदकी। कस्बे की मेधावी छात्रा आस्था ओमर ने प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों के सटीक जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीते हैं। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे के भाजपा कार्यालय में उनका सम्मान किया। लंकारोड निवासी मधुश्याम ओमर की बेटी आस्था को फूल-माला, शाल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-41-आस्था को सम्मानित करते विधायक। संवाद