फतेहपुर। बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चांदपुर थाना क्षेत्र के जारा निवासी प्रेम कुमार (28) क्षय रोग से पीड़ित था। परिजन ने बताया कि वह रात को घर के बरामदे में सोया था। उसका सुबह परिजन ने बरामदे में शव लटका देखा। पुलिस जांच के लिए पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रेम शराब का लती था। वह क्षय रोग से पीड़ित था। शुक्रवार रात उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।