फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मलवां पुलिस ने रविवार को वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी रामसजीवन ने पुलिस को बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शकुलपुर गांव निवासी दामाद दीपक घर आया था। गांव लौटने के लिए दीपक वाहन के इंतजार में 24 अगस्त को अल्लीपुर के समीप हाईवे के किनारे खड़े थे। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कानपुर के एक अस्पताल में 31 अगस्त को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।