थरियांव। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ममेरे युवक भाई की शादी में डीजे लेने जा रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कसमापुर निवासी चंद्रसेन का पुत्र अमित कुमार (19) के ममेरे भाई की बरात बुधवार को खेमकरनपुर गांव गई थी। पिता ने बताया कि बेटा रात को डीजे बुलाने बहरामपुर गांव आ रहा था। तभी वाहन की टक्कर से अमित घायल हो गया। हादसे की खबर पर वह लोग पहुंचे। बेटे को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही बेटे की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।