फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो 23 - शिव सिंह
विज्ञापन


- कानपुर हैलट में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। कानपुर हैलट से शव आने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के सिमौर गांव के परमेश्वर लोधी का पुत्र शिव सिंह (24) बाइक से मां राजेश्वरी को दिखाने मंगलवार शाम अस्पताल लेकर जा रहा था। थाना क्षेत्र के इंद्रो पुल के पास बाइकों की भिड़ंत में शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया था। हैलट में शिव सिंह की बुधवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा। मृतक के बड़े भाई मलखान ने बताया कि छोटा भाई मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें