थरियांव। थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक करीब 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।