फतेहपुर। आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतने पर दरोगा व उपनिरीक्षक को एसपी धवल जायसवाल ने लाइन हाजिर किया है। कर्मियों पर कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व शिथिलता बरतने का आरोप है। खागा कस्बे के एक युवक ने आईजीआरएस में शिकायत की थी। समीक्षा में शिकायती पत्र की कोतवाली में जांच नहीं शुरू की गई। मामला एसपी ने संज्ञान में लिया। मामले में शिकायत प्रकोष्ठ देख रहे हेड कांस्टेबल आशीष त्रिपाठी और उपनिरीक्षक रमेश चंद्र ने भी लापरवाही बरती। पुलिस कर्मी शिकायती पत्र को लेकर अनिभिज्ञता जताते रहे।