जाफरगंज। खेलते-खेलते बच्ची तालाब में गिरकर डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के देवरी चौकी क्षेत्र डिघरुवा निवासी रमेश उर्फ भूरा की बेटी अदिती (3) शनिवार सुबह घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए बच्ची दरवाजे के बगल के तालाब में गिरकर डूब गई। काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बच्ची का तालाब में शव उतराता मिला। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की सूचना पर देवरी चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी मौके पर पहुंचे और जांच की।