फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार ने दूरी बनाने पर युवती की शादी तुड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर में नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने दूर के रिश्तेदार युवक के खिलाफ शादी तुड़वाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बीते तीन साल से कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करती थी। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका कानपुर गल्ला मंडी निवासी दूर का रिश्तेदार गुड्डू गौतम घर में आता-जाता था। उसे फोन कर अक्सर बातचीत कर परेशान लगा। उससे शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद पता लगा कि गुड्डू पहले से शादीशुदा है। उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। दूरी बनाने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगा। उसकी कई बार शादी तुड़वा दी। दूसरे से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उसकी गाड़ी भी हड़प ली है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें