फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन लाख रुपये की ठगी में मां-बेटे पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। जमीन का बैनामा करने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी में पीडि़त ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के झरहा मजरे संवत गांव निवासी राकेश कुमार ने थाने में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वह किसान है। पड़ोसी गांव रामपुर थरियांव निवासी सुमित सिंह व सुनीता देवी एक साल पहले उसके घर आए। उन्होंने रुपये की जरूरत बताते हुए तीन लाख की मांग की। उसके एवज में अपनी जमीन बैनामा करने बात कही। उसने रामपुर थरियांव निवासी अरविंद कुमार के सामने तीन लाख रुपये डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर किया। इसके बाद जमीन का बैनामा करने में आनाकानी करने लगे। उसने सुमित सिंह व उसकी मां सुनीता देवी से रुपये की मांग की, तो दोनों गाली-गलौज करके घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें