जाफरगंज। हलवाइयों ने आपसी झगड़े के दौरान रविवार रात खौलते तेल की कड़ाही फेंक दी। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बाबूराम सोनकर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र रौनक मेवातगंज गांव में रामस्वरूप की पुत्री की बरात के निमंत्रण में गया था। करीब रात 11 बजे हलवाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच पुत्र खाना खाने के बाद पानी पीने गया था। हलवाई के साथ काम कर रहे एक सहायक ने कड़ाही में खौलता तेल फेंक दिया। इससे बेटा झुलस गया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।