फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। फिरोजपुर मोड़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रारी खुर्द गांव निवासी नीरज (35) पुत्र रामराज शनिवार रात बाइक से घर जा रहे थे। फिरोजपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर और वहां से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें