फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 28 लाख में पांच का नोट खरीदने का झांसा देकर 1.64 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। पांच रुपये का एक नोट 28 लाख में खरीदने का झांसा देकर युवक से एक लाख 65 हजार रुपये की ठगी की गई। थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि फेसबुक से पुरानी नोट खरीदने वाले का नंबर निकाला था। बातचीत में नितिन नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर नोट की फोटो भेजने के लिए कहा। नोट 28 लाख रुपये खरीदने की बात कही। दूसरे दिन फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को नंद किशोर फौजी ने बताया। बोला कि 28 लाख रुपये कानपुर एयरपोर्ट आ चुके हैं। ग्रीनकार्ड बनवाने के लिए नौ हजार 600 रुपये चाहिए। उसने रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद बताया कि इनकम टैक्स व रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने 28 लाख रुपये पकड़ लिए है। रुपये छुड़ाने के लिए एक लाख 55 हजार 800 रुपये मांगे। उसने अपने व मां सुभद्रा देवी के खाते से एक लाख 35 हजार व जनसेवा केंद्र से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये न मिलने पर साइबर ठगी व धोखाधड़ी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें