अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा में धू-धूकर जलता रेडीमेड कपड़ों का गोदाम। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
किशनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सोमवार को कूड़े के ढेर से आग लग गई। इससे जमील का घर जल गया।
कस्बावासियों ने आग बुझाई। जमील अहमद ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी कूृड़े के ढेर में आग लगा देते हैं।
दोपहर की तेज हवा के साथ आग की चिंगारी उड़ कर कपड़ों में पड़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बिस्तर, चारपाई और गृहस्थी का सामान जल गया।