फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मोपेड सवार किसान की मौत सिटी के लिए भी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव के बद्री का पुरवा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पति चिनका मोपेड से चार अक्तूबर को खेत जा रहे थे। असधना रोड पर चिल्ली गांव के पास लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए चालक ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। हादसे में पति की हालत नाजुक देखकर सीएचसी से डाॅक्टर ने कानपुर हैलटर रेफर किया था। कानपुर में इलाज के दौरान पति की दो दिन पूर्व मौत हो गई। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कानपुर नगर सजेती निवासी सुशील सचान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें