फोटो-16-आश्रित को 50 लाख की चेक देते डीएम। संवाद
फतेहपुर। लेखपाल के आश्रित को डीएम रविंद्र सिंह ने बुधवार को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा है। लेखपाल अमित कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एसबीआई ने यह धनराशि अमित कुमार के खोले गए स्टेट गवर्मेंट सैलरी पैकेज अकाउंट के तहत दी है। इस मौके पर लेखपाल के भाई कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई हिमांशू प्रकाश, मुख्य प्रबंधक रूपेश गंगवार, ऑटो लोन एरिया मैनेजर उमेश पांडे, ब्रांच मैनेजर कोड़ा जहानाबाद अजीत राय मौजूद रहे।