फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में लहूलुहान किया

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन के विवाद में पड़ोसी रात में पड़ोसी के घर में धावा बोल दिया। लाठी और कुल्हाड़ियां चटकाई जिससे चार लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। मामला थरियाव थाना क्षेत्र के उदईसराय गांव का है। गांव के दयाराम की घर के बगल में एक कच्ची कोठरी बनी है जो बरसात में गिर गई थी। वह उसे बनवा रहा था। जिसका पड़ोसी सोनेलाल विरोध कर रहा था। बुधवार को दयाराम कोठरी का निर्माण कार्य करवा रहा था। रात को सोनेलाल परिवार के छह सदस्यों के साथ दयाराम के घर में चढ़ाई बोल दी। उसे बचाने के लिए पत्नी ज्वाला देवी को भी जमकर पीटा गया। हमलावरों ने दयाराम की पुत्री मैना को भी भी दौड़ाकर पीटा। मारपीट में सबसे गंभीर चोट ज्वाला देवी व उसके पुत्र सुरेश को आईं हैं। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। थानेदार ने बताया एनसीआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें