फतेहपुर। स्पोर्टस स्टेडियम में क्रीड़ा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अठारह प्रतिभागी चयनित किए गए। चयनित प्रतिभागियों में आर्दती सिंह बास्केट बाल, अभिषेक कुमार पाल क्रिकेट, अरुण सिंह, धनंजय सिंह यादव, अनुज पांडेय, मो. शाहिद, योगेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, सुरजीत टंडन, अर्पित, अंबरीष, संजय सिंह व हर्ष पांडेय चयनित किए गए। यह खिलाडी 20 व 21 मई को मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने दी।