फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों जाम से लोग हलाकान

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ठंडी हो या गर्मी, बरसात हो या कोहरा, जाम के झाम सभी मौसम में लोगों के लिए जंजाल बन गया है। शहर के ज्वालागंज, बाकरगंज, आईटीआई रोड, सदर अस्पताल व चौक-मुराइन टोला मार्ग में जाम की स्थित हर रोज बनी रहती है। जाम से पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया । सोमवार को आईटीआई रोड में लगे जाम से ठंडी में भी पसीना छूटने लगा। वर्मा चौराहे से लेकर आईटीआई तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में चार पहिया वाहन, टेंपो व स्कूली बसें जाम में फंसी रही। बाइक सवार गलियों के सहारे जाम से भागते नजर आए। स्कूली बच्चों की कई बसें जाम में फंस गई, जिससे घंटों भूखे प्यासे बच्चे बसों में बैठे रहे। इनके साथ चार पहिया वाहन व टैंपों भी जाम की लाइन में खडे़े रहे। ज्वालागंज रोडवेज बस अड्डे पर जाम तो लोगों के लिए आम बात हो गई है। बाइक सवार पहले से ही बस अड्डा के आसपास से किनारा कर निकल जाते हैं। जाम की समस्या होने के बाद भी पुलिस व यातायात विभाग पिकेट लगाने में अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें