फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपियों ने दलित के घर में घुसकर गैंगरेप किया। महिला की चीख पुकार सुनकर बचाने के आए पति और ससुर को पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित महिला ने इलाकाई पुलिस पर दुराचारियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से इंसाफ की गुहार लगाई है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि छह अगस्त को गांव के ही ओमू मिश्रा पुत्र रमेश व कीशू पुत्र विकास ने उसके साथ छेड़खानी की थी। मलवां थाना में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है। महिला का आरोप है कि मुकदमा वापसी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह घर पर अकेली थी। पति व ससुर कुछ दूरी पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान ओमू मिश्रा, कीशू मिश्रा, छोटे पुत्र मुन्नू व बुदुले पुत्र बचोली घर में घुस आए और तमंचे के बल पर उसे कब्जे में ले लिया। बचने के लिए वह चिल्लाई तो दौड़ कर पति व ससुर आ गए । आरोपियों ने पति व ससुर से मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी देकर खड़ा रहने को मजबूर कर दिया। बाद में सभी ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस कप्तान के समक्ष पेश हुई भुक्तभोगी महिला ने आरोप लगाया कि इलाकाई पुलिस चौकी में शिकायत की गई तो उल्टे भला बुरा करके बैरंग कर दिया। पुलिस कप्तान ने मामले की जांच के आदेश मलवां पुलिस को दिए हैं। एसओ मुन्ना बाबू निरंजन ने बताया कि इसके पहले महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा जा चुका है। अब दुराचार का आरोप लगा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें