फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 4 घंटे तक चले बवाल से प्रशासन के फूले हाथ पांव

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। वैक्सीन लगने के बाद हुई बच्चों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार बांदा सागर राज्य मार्ग में जाम लगाकर जमकर बवाल काटा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में जमकर गुस्सा दिखा। बवाल राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कोशिशों के बाद बाद मामला शांत हो सका। ललौली थाना क्षेत्र का मुत्तौर गांव राज्य मार्ग से जुड़ा है। गांव में अचानक टीकाकरण के बाद बच्चों की मौतों और हालत गंभीर होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ बांदा सागर राज्य मार्ग में सुबह करीब आठ बजे आ गई। भीड़ ने दुकानों पर पड़े तख्तों और पेड़ों की डालें सड़क पर बिछाकर जाम लगा दिया। जाम की शुरूआत में कुछ राहगीरों ने ग्रामीणों का विरोध किया। ग्रामीणों ने ट्रक और बसों के पथराव कर दिया। इससे राहगीर सहम गए। फतेहपुर और बांदा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मांग पर सीएमओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हो सके। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव और सीओ जाफरगंज निवेष कटियार मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने एएनएम और टीम के खिलाफ मृतक मुकेश के बाबा की तहरीर पर जहरीले इंजेक्शन लगा देने से मौत होने का मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह इंजेक्शन सामने आया तो मुख्यमंत्री आकस्मिक योजना से पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान अतुल शुक्ला ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें