फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में शोहदे पर मुकदमा

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शोहदों से तंग दुकानदार महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलिया जनपद की एक युवती ने मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से प्रेम विवाह किया था। ससुराल में ही कास्मेटिक की दुकान का संचालन करके महिला परिवार चलाती है। करीब दो माह पहले महिला के साथ गांव के शोहदों ने दुकान में घुसकर छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत थाना स्तर से लेकर एसपी से पीड़िता ने की थी। इसके बाद 1090 तक में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कोर्ट से की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने टीशू मिश्र और ओम मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ एमवी निरंजन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें