फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज: कुर्बानी का जज्बा सिखाता है त्योहार

Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ईद-उल-फित्र (ईद) के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) है। बकरीद का त्योहार अल्लाह की राह में सब कुछ कुरबान करने का जज्बा सिखाता है। त्योहार को लेकर मुसलमानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकरों की खरीदारी से लेकर सेंवई और त्योहार पर बनने वाले अन्य पकवानों की खरीदारी की गई है। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है क्योंकि इसमें भी ईद की तरह नए कपड़े पहने जाते हैं और बड़ों से ईदी मिलती है। ईद-उल- जुहा की नमाज को लेकर ईदगाह और मस्जिद प्रबंधन के अलावा जिला व पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला यहां नमाज अदा कराएंगे। पनी मुहल्ले की मस्जिद बंदगी मियां में शहरकाजी कारी फरीदउद्दीन कादरी सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा शहर व तहसील क्षेत्रों की खास मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंसेट
जगह समय
ईदगाह सुबह 8:30
मस्जिद बंदगी मियां पनी सुबह 8:30
रजा मस्जिद लाला बाजार सुबह 8:15
नूरी मस्जिद कबाड़ी मार्केट सुबह 8:00
जीलानी मस्जिद पीरनपुर सुबह 8:30
जामा मस्जिद, आबू नगर सुबह 8:30
मस्जिद कोतवाली सुबह 8:30
मदीना मस्जिद, सनगांव सुबह 8:30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें