फतेहपुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की फतेहपुर शाखा ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जम्मू कश्मीर रिलीफ फंड में 3011 रुपये की राशि जमा कराई है। इसको लेकर एक बैठक भी सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में शिवशरण सिंह चौहान अंशुमाली की अध्यक्षता में हुई। इसके अलावा शनिवार को एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएम सिंह के निर्देशन में एक टीम खजुहा ब्लाक के लोहिया गांव दरौटा लालपुर गई। वहां पर विकास कार्य न होने और सूखा से पीड़ित किसानों को कोई मदद न करने पर अफसोस जताया। टीम ने वहां के किसानों की दास्तां सुनी और इसे प्रशासनिक स्तर पर हल करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में यशवंत सिंह, शिवसागर साहू, जुगुल किशोर अगिभनहोत्री, ऐनुल हक, धीरेंद्र नाथ, सुनीता मिश्रा, आरएन सिंह मौजूद रहे।