फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाओ, धरती बचाओ

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ‘पौधे लगाओ धरती बचाओ’ पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए बुधवार को हसवां के मदरसा मकतब फुरकानियां में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. सैयद अली नजाबत ने पौधरोपड़ कर और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के प्रबंधक राशिद निसार ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने 14 सौ साल पहले पर्यावरण को खुशगवार करने के लिए ताकीद की थी। हुजूर पाक ने तालीम दी थी कि पहले फलदार, फिर छायादार पेड़ लगा कर जमीन को आबाद करो। अपनी उम्मत से कहा था कि पेड़ लगाना कयामत तक वैसा ही नेक काम है जैसे भूखे को खिलाना, प्यासे को पिलाना और नंगे को लिबास पहनाना है। ऐसे नेक काम करने वाले को अल्लाहताला जन्नत नसीब करता है। इस मौके पर मदरसा के प्रबंधक नजमुद्दीन, आसिम मदनी, संस्थापक अजीज मदनी, प्रधानाचार्य कमाल अख्तर और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें