फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में समाधान दिवस रहा फीका

Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। लेखपालों के तहसील व समाधान दिवस के बहिष्कार के चलते फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे अब थानों में फरियादियों की संख्या भी नगण्य हो गई है। यही हाल शनिवार को सर्किल के थानों में आयोजित समाधान दिवस में देखने को मिला। शनिवार को सर्किल के थानों में आयोजित समाधान दिवस लेखपालों के बहिष्कार के कारण फीका रहा। बिंदकी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एक भी फरियादी नहीं आया। इसी तरह जाफरगंज थाने में आईं चार शिकायतों में एक का निस्तारण हो पाया व औंग में आई एक शिकायत को पुलिस ने हल करा दिया। जबकि बकेवर में सीओ अनुराग दर्शन की मौजूदगी में आईं दो शिकायतों में दोनों का निस्तारण कराया गया। जहानाबाद में 4 में किसी का निस्तारण नहीं हो सका हुआ। वहीं कल्यानपुर में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में चार में दो शिकायतोें का निस्तारण कराया गया। राजस्व से संबंधित शिकायतों का लेखपालों के बहिष्कार के कारण निस्तारण नहीं कराया जा सका है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामसेवक व मंत्री लववीर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती तब तक इन दिवसों का लेखपाल संघ बहिष्कार जारी रखेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें